{"_id":"61fa0740baf8a11a253595c4","slug":"aachar-sanhita-ullanghan-in-up-azamgarh-police-filed-case-against-nishad-party-candidate-prashant-kumar-singh-including-70-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता उल्लंघन: आजमगढ़ में निषाद पार्टी के प्रत्याशी सहित 70 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता उल्लंघन: आजमगढ़ में निषाद पार्टी के प्रत्याशी सहित 70 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
Wed, 02 Feb 2022 09:53 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 02 Feb 2022 09:53 AM IST
सार
आजमगढ़ की अतरौलिया विधानसभा सीट से निषाद पार्टी के घोषित प्रत्याशी प्रशांत कुमार सिंह मंगलवार को अपने क्षेत्र में पहुंचे। कई जगह स्वागत हुआ। इस दौरान आचार संहिता और कोरोना गाइड लाइन का जमकर उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ में पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन और कोरोना महामारी गाइड लाइन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। अतरौलिया थाने की पुलिस ने इस मामले में निषाद पार्टी के प्रत्याशी सहित 60 से 70 लोगों को आरोपित किया है।
विज्ञापन
मंगलवार को अतरौलिया क्षेत्र में निषाद पार्टी के घोषित प्रत्याशी प्रशांत कुमार सिंह का समर्थकों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान उनके द्वारा आचार संहिता और कोरोना गाइड लाइन का जमकर उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन
इस मामले में उड़नदस्ता प्रभारी टीम प्रथम के रामआशीष सिंह द्वारा अतरौलिया थाने में तहरीर दी गई। इस तहरीर के आधार पर अतरौलिया पुलिस ने निषाद पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत कुमार सिंह और 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन और कोरोना महामारी के उल्लंघन का मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
पढ़ेंः पीएम मोदी आज भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअली करेंगे संबोधित, वाराणसी में तीन जगहों पर होगा प्रसारण