{"_id":"5e12236f8ebc3e87c11d7a66","slug":"crime-azamgarh-azamgarh-news-vns5034165120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर युवक की मौत
विज्ञापन
जहानागंज। स्थानीय बाजार में स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक ट्रक में फंसकर करीब पांच सौ मीटर दूर जाकर पड़ी थी। ट्रक फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस जेब से मिले कागजात के आधार पर युवक की पहचान कर घर वालों को सूचना दी और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
आशुतोष पांडेय (30) पुत्र नन्हक गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा थाने के वंशी गांव का निवासी था। तरवां थाने के वीरपुर गांव में उसकी ससुराल थी। वह परिवार के साथ यहीं पर रहता था। एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता था। रविवार की सुबह वह किसी काम से जहानागंज बाजार आया हुआ था। यहां से लौटते समय दोपहर करीब बारह बजे जैसे ही वह जहानागंज बाजार के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा की पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। आशुतोष सड़क पर गिरा और ट्रक का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। जबकि बाइक ट्रक में फंसकर दूर तक घसीटाती रही। करीब पांच सौ मीटर दूर जाकर बाइक फेंकाकर सड़क के किनारे पड़ी मिली। उधर लोग जब तक घायल आशुतोष को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आशुतोष दो भाई और तीन बहन में छोटा था। उसके भाई की मौत हो चुकी है। वह एक बेटे का पिता था। आशुतोष के ससुराल में कोई न होने की वजह से वह अपने परिवार के साथ यहीं पर रहकर देखभाल करता था।