{"_id":"5d8fa48d8ebc3e014c4b60b7","slug":"craim-azamgarh-sucide-azamgarh-news-vns4862435157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया का आरोप
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक)
- फोटो : Amar Ujala
कटानी बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी एक युवक का शव शनिवार को गांव में ही स्थित बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक को गांव का ही एक व्यक्ति सुबह घर से बुला कर ले गया था। मृतका की मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही चार लोगों को नामजद किया है। सैदपुर गांव निवासी 35 वर्षीय रोहित पुत्र बहादुर को शनिवार की सुबह गांव के ही रामा पुत्र स्वामीनाथ बुला कर ले गया।
काफी देर बाद भी जब रोहित घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। इस दौरान गांव स्थित तिलकराज के बागीचे में रोहित का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही महराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाबत मृतक की मां चनावती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि कुछ दिनों पूर्व ग्राम प्रधान जबरन उसकी जमीन में खडंजा लगवा रहे थे।
जिसका विरोध करने पर प्रधान पक्ष के लोग काफी नाराज हुए थे और उसे जान माल की धमकी भी दी गई थी। उसी धमकी के बदले में उसके पुत्र की गला घोंट कर हत्या की गई और शव को लुंगी की सहारे पेड़ से लटका कर आत्महत्या दर्शाने का प्रयास हुआ है। तहरीर में गांव के ही उदई यादव पुत्र धुपई यादव, संजय पुत्र तुफानी, योगेंद्र पुत्र मकई राम व रामा पुत्र स्वामीनाथ को नामजद किया है। पुलिस ने मृतका की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।