फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Craftsmanship will shine through earthen lamps; the 'Matikala Mahotsav' (Artisanal Pottery Festival) will begin on November 1st.

Azamgarh News: मिट्टी के दीयों से रोशन होगा हुनर, एक नवंबर से सजेगा माटीकला महोत्सव

Thu, 29 Oct 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Craftsmanship will shine through earthen lamps; the 'Matikala Mahotsav' (Artisanal Pottery Festival) will begin on November 1st.
दीपावली पर घर-आंगन रोशन करने के साथ इस बार मिट्टी के हुनर को भी बाजार मिलेगा। कुम्हारों और शिल्पकारों की कला को नई पहचान दिलाने के लिए एक नवंबर से डॉ. आंबेडकर पार्क में सात दिवसीय माटीकला महोत्सव-2026 शुरू होगा।
विज्ञापन

सात नवंबर तक चलने वाले मेले में 25 स्टालों पर मिट्टी से बने पारंपरिक और आकर्षक उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी दीपक मिश्रा ने बताया कि मेले में निजामाबाद की जीआई टैग प्राप्त विश्वप्रसिद्ध ब्लैक पाटरी और चुनार की पारंपरिक टेराकोटा कला खास आकर्षण होंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा मिट्टी के दीये, डिजाइनर दीये, सजावटी लालटेन, मटकी, ढकनी, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, पूजा सामग्री और छठ पर्व में इस्तेमाल होने वाले मिट्टी के उत्पाद भी सजेंगे। मेले में 25 स्टाल निशुल्क लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों को सीधे बाजार उपलब्ध कराना, उनकी आमदनी बढ़ाना और पारंपरिक माटीकला को प्रोत्साहित करना है। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में भी यह आयोजन महत्वपूर्ण होगा।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने लोगों से इस दीपावली मिट्टी के दीये और स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील की। कहा कि इससे न केवल त्योहार की परंपरा जीवंत रहेगी, बल्कि स्थानीय कारीगरों के घरों में भी खुशहाली का उजाला पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed