{"_id":"65735c09eaf9d5b975096276","slug":"cow-smuggler-arrested-in-encounter-accomplice-absconded-from-the-spot-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-8381-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मुठभेड़ में गौ तस्कर गिरफ्तार, साथी मौके से हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मुठभेड़ में गौ तस्कर गिरफ्तार, साथी मौके से हुआ फरार
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के धरनीपुर विषयां गांव के पास शुक्रवार की सुबह पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस हादसे में एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दूसरा मौके से भाग निकलने में सफल रहा। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं फरार बदमाश की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है।
गंभीरपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गौ तस्कर पप्पू यादव व कैश मोहम्मदपुर भिटिया गांव के आसपास गाय व बछड़ों की तलाश में बाइक से धरनीपुर विषयां गांव की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई और धरनीपुर विषयां गांव के मोड़ पर पहुंचकर बाइक सवार बदमाशों के आने का इंतजार करने लगी। कुछ ही देर बाद बाइक सवार दो युवक आते हुए दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे बाइक मोड़कर तेजी से धरनीपुर विषयां गांव की तरफ भागने लगे। आगे रास्ते पर कीचड़ के चलते बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस से घिर जाने पर एक बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के दाएं पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा मौके से भाग निकलने में सफल रहा। घायल बदमाश की पहचान पप्पू यादव निवासी नगरैया जहानपुर थाना गंभीरपुर के रूप में की गई। उसने फरार साथी का नाम कैस निवासी मुहम्मदपुर भिटिया थाना गंभीरपुर बताया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, बाइक आदि बरामद किया है। एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि फरार बदमाश थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है।