{"_id":"61a23bee553c73283d399d89","slug":"cousins-returning-home-from-thirteenth-died-in-road-accident-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः तेरहवीं से घर लौट रहे मौसेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः तेरहवीं से घर लौट रहे मौसेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 27 Nov 2021 07:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 27 Nov 2021 07:38 PM IST
सार
आजमगढ़ में शुक्रवार की रात तेरहवीं से घर लौट रहे मौसेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ में अहरौला थाना क्षेत्र के केदारपुर नहर तिराहे पर किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों तेरहवीं के भोज से घर लौट रहे थे। अहरौला थाना क्षेत्र के चक मकसूदजहां गांव निवासी रवि गौतम (23) व फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के गोबरहा गांव निवासी प्रदीप (19) अदालती मौसेेरे भाई थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को दोनों अलग-अलग बाइक से अहरौला थाना के बनाखुर्द गांव स्थित मौसी के यहां तेरहवीं के भोज में शामिल होने गए थे। भोज में शामिल होने के बाद रात दस बजे दोनों घर लौट रहे थे। अभी दोनों केदारपुर नहर तिराहे पर ही पहुंचे थे कि किसी वाहन की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जब तक दोनों को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था होती तब तक रवि की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रदीप को इलाज के लिए शाहगंज ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। रवि गौतम मां-बाप की इकलौती संतान था तो वहीं प्रदीप फूलपुर तहसील पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था।
विज्ञापन
सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।