{"_id":"64f3821bde4f9bfb0a0932f4","slug":"court-summoned-mother-in-law-father-in-law-and-brother-in-law-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-3695-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सास, ससुर और साले को कोर्ट ने किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सास, ससुर और साले को कोर्ट ने किया तलब
विज्ञापन
सास, ससुर और साले ने सगे दामाद से 20 लाख रुपये ले लिए। अब वह रुपये मांग रहा तो उसे लौटाने मे आनाकानी की जा रही। ऐसे में दामाद ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। ऐसे में न्यायाधीश ने तीनों को कोर्ट ने तलब किया है।
न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 24 में विनय राय बनाम त्रिवेंद्र राय, अमित राय, श्रीमती गिरीश राय ग्राम जमुआवां की पत्रावली पेश हुई। जिसमें विनय राय का कहना था कि उनकी शादी 2009 में उदिक्षा राय से हुई। शादी के बाद उसकी पत्नी के माता-पिता उससे पैसा लेते रहे। इन लोगों ने कुल 19 लाख 98 हजार रुपये उसे लिए। जब उसने रुपये मांगे तो इन लोगों ने 31 मार्च 2020 का चेक दिया। विवाद ना हो इसलिए उसने चेक वापस कर दिया। इसके बाद भी विवाद होता रहा। तीनों ने रुपये देने से इंकार करते रहे। थाने पर शिकायत करने के बाद जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुना और पत्रावली में उपलब्ध मौखिक साक्ष्यों के परिशीलन के बाद त्रिवेंद्र राय, अमित राय श्रीमती गिरीश राय के विरुद्ध प्रथम दृष्टया अमानत में खयानत का मामला पाया।न्यायालय ने सभी को 10 अक्तूबर को कोर्ट में तलब किया है।