फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   couple suicide by hanging after Three months marriage in azamgarh

दंपती ने की खुदकुशी: शादी के करीब तीन महीने बाद ही पति-पत्नी ने मौत को लगाया गले, कमरे में इस हाल में मिले शव

Wed, 17 Jul 2024 01:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 17 Jul 2024 01:44 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां करीब तीन महीने पहले जिस जोड़े ने धूमधाम से शादी की थी, उस पति-पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को गले लगा लिया। 

विज्ञापन
couple suicide by hanging after Three months marriage in azamgarh
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के चांद पट्टी गांव में एक पति-पत्नी ने मंगलवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला   
रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी गांव निवासी संजू पत्नी रामसरीख (26) और रामसरीख पुत्र जय राम (28) रोज की तरह खाना खाकर सोने के लिए कमरे में चला गए। पति-पत्नी दोनों कमरे में सोए थे। देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने जब देखा तो रामसरीख का शव फंदे से लटक रहा था। जबकि पत्नी बेड पर गिरी हुई थी। उसके गले पर रस्सी का निशान पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अप्रैल में हुई थी शादी

रामसरीख की शादी 27 अप्रैल को हुई थी। दोनों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई। सूचना मिलते ही सीओ सदर शुभम तोदी भी मौके पर पहुंच गए। 

मृतका संजू का मायका गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज में है। सीओ शुभम तोदी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed