फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Counting will be done on 55 counting tables from eight in the morning

55 मतगणना टेबलों पर सुबह आठ बजे से होगी मतगणना

Sun, 13 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Counting will be done on 55 counting tables from eight in the morning
आजमगढ़। जनपद में 19 विकास खंडों में रिक्त पदों के लिए मतदान का कार्य संपन्न होने के बाद सोमवार को मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से शुरू होगा। मतगणना के लिए कुल 55 टेबल लगाए गए हैं। जिन पर 55 मतगणना टीमों को लगाया गया है। वहीं 19 मतगणना टीमों को रिजर्व में रखा गया है। मतगणना का कार्य वीडियो कैमरे की निगरानी में होगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद रिक्त 391 पदों के लिए उपचुनाव की घोषणा होने के बाद 12 जून को मतदान का कार्य सकुशल संपन्न हो गया। इस मतदान के संपन्न होने के बाद रविवार को जिला प्रशासन विकास खंड मुख्यालयों पर होने सोमवार को होने वाली मतगणना को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियों में जुटा रहा। विकास खंडों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है। सीसीटीवी कैमरे और वीडियो कैमरे की निगरानी की मतगणना कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी 19 ब्लाकों में मतगणना के लिए 55 टेबल पर 55 मतगणना टीमें लगाई गई हैं। इसके अलावा 19 टीमों को रिजर्व रखा गया है। मतगणना के समय प्रत्याशी या उनके पासधारक एजेंट में कोई एक गणना कक्ष में रह सकता है। मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। विजई प्रत्याशियों को आरओ द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed