फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Countdown to fill up on expressway starts

एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भरने का काउंटडाउन शुरू

Mon, 09 Aug 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Countdown to fill up on expressway starts
निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे।-प्लान खबर की फोटो - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। लखनऊ से गाजीपुर के बीच बने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। सितंबर के पहले हफ्ते में इस पर आवागमन शुरू करने की योजना है। यूपीडा तेजी से बचे हुए काम को पूरा करने में जुटी है।
विज्ञापन

जनपद से होकर गुजरने वाले 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। इस पर 15 अगस्त से आवागमन शुरू होने की बात कही गई थी लेकिन अब सितंबर के पहले हफ्ते से आवागमन शुरू करने का प्रस्ताव है। एक्सप्रेस-वे से आवागमन शुरू होने पर आजमगढ़ से लखनऊ जाना सुगम हो जाएगा। मौजूदा समय में फैजाबाद और सुल्तानपुर के रास्ते लखनऊ जाने में पांच से छह घंटे तक का समय लग जाता है। एक्सप्रेस-वे से यह दूरी साढ़े तीन घंटे से चार घंटे में तय होगी। कुछ दिनों पूर्व उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी एक्सप्रेस-वे से लखनऊ से गाजीपुर गए थे। तब उन्होंने कार्यदायी संस्था से शेष कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा था। एक्सप्रेस-वे का मुख्य मार्ग लगभग बन चुका है। सर्विस लेन का कार्य बाकी है। अधिकारियों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर आवागमन शुरू होने के बाद सर्विस लेन और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से अन्य मार्गों से जोड़ने का कार्य चलता रहेगा।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का कार्य इस महीने के अंत तक पूरा हो जाएगा। सितंबर के पहले हफ्ते से इस पर आवागमन शुरू करने का प्रस्ताव है।-दुर्गेंश उपाध्याय, मीडिया सलाहकार, यूपीडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed