फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Could not find the target of Chinese recovery mill

चीनी रिकवरी के निर्धारित लक्ष्य को नहीं पा सकी मिल

Sun, 17 Dec 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sun, 17 Dec 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Could not find the target of Chinese recovery mill
गन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। जनपद की एक मात्र चीनी मिल का गन्ना पराई सत्र का एक माह का समय पूरा हो चुका है। एक माह बीतने के बाद भी अभी लक्ष्य के सापेक्ष 13 फीसदी पेराई ही हो सकी है।
विज्ञापन


अभी तक 8.35 फीसदी रिकवरी की दर से 45355 कुंतल चीनी बनाई जा चुकी है। 6. 66 लाख कुंतल गन्ना पेराई हो चुकी है, जबकि सत्र में 40 लाख कुंतल गन्ना पेराई कर 10 फीसदी परता दर से चीनी बनाने का लक्ष्य था। वहीं, किसानों का 29 नवंबर तक का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन


जनपद की इकलौती औद्योगिक ईकाई द किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव उत्पादकता लक्ष्य से कोसों दूर है। 8.35 फसदी रिकवरी दर से अब तक 45355 कुंतल चीनी बनाकर प्रबंधन भले ही अपनी पीठ थपथपा रहा है, लेकिन उदघाटन के दौरान 10 फीसदी परता दर का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेराई सत्र का उदघाटन 16 नवंबर को हुआ था। प्रबंधन की ओर से 40 लाख कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। एक माह में 6. 66 लाख कुंतल गन्ना पेराई की जा सकी है। प्रधान प्रंबधक वीके अबरोल ने बताया कि 29 नवंबर तक किसानों के क्रय किए गए गन्ने का भुगतान 6. 82 करोड़ रुपया बैंक के माध्यम से किसानों के खाते में भेजा जा चुका है।


नो केन और तकनीकि फाल्ट से 24 दिन के भीतर मिल आठ फसदी की दर से बंद रही है। बीते पेराई सत्र के दौरान मिल ने 24. 36 लाख कुंतल गन्ना पेराई कर 2. 15 लाख कुंतल चीनी 8.9 फीसदी परता दर से बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed