फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cough syrup smuggling: Narve on 14-day police remand, police gathering evidence

कफ सिरप तस्करी : 14 दिन की पुलिस रिमांड पर नरवे, पुलिस जुटा रही साक्ष्य

Thu, 12 Mar 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Cough syrup smuggling: Narve on 14-day police remand, police gathering evidence
विकास सिंह नरवे। संवाद
आजमगढ़। कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले में पुलिस ने आरोपी विकास सिंह नरवे को 14 दिन की रिमांड पर लिया है। रिमांड पर लेने के बाद तस्करी नेटवर्क से जुड़े साक्ष्य पुलिस जुटा रही है।
विज्ञापन

कई अहम खुलासे भी होने की उम्मीद जताई जा रही है। अभी तक की जांच में विकास सिंह नरवे की लखनऊ में लाखों रुपये की संपत्ति की बात सामने आ रही है। कोर्ट से सात से 20 मार्च तक की रिमांड मंजूर की है।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र स्थित नरवे गांव का विकास सिंह काफी समय से एसटीएफ और एसआईटी की रडार पर था। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह हर बार बच निकलता था। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की थी। विकास नेपाल भागने की कोशिश में था। 27 जनवरी को उसे सिद्धार्थनगर में नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि विकास सिंह नरवे को कोर्ट में पेश किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट से सात मार्च से 20 मार्च तक के लिए रिमांड पर लिया गया है। कारोबार में और कौन-कौन हैं। सप्लायर, डिस्ट्रीब्यूटर, सहयोगी और सरगना जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed