फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cough Syrup Smuggling Case Action initiated against 12 firms in Azamgarh division

Cough Syrup Smuggling: आजमगढ़ मंडल की 12 फर्म पर कार्रवाई शुरू, एक-एक कर फर्मों को जारी किया जा रहा नोटिस

Thu, 11 Dec 2025 10:28 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 11 Dec 2025 10:28 AM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ मंडल में कोडीनयुक्त कफ सिरप के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कोडीनयुक्त कफ सिरप की सप्लाई करने वाली मेडिकल फर्म को नोटिस दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
Cough Syrup Smuggling Case Action initiated against 12 firms in Azamgarh division
कफ सिरप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी में आजमगढ़ मंडल की 12 मेडिकल फर्म के विरुद्ध कार्रवाई शुरू हो गई है। एक-एक कर इन फर्मों को नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके बाद प्रशासन इनके लाइसेंस को भी निलंबित करेगा। इसमें आजमगढ़ व बलिया की 5-5 और मऊ की दो फर्मों के यहां झारखंड के रांची से सिरप की सप्लाई की गई थी। 

विज्ञापन


इन फर्मों ने प्रदेश के वाराणसी, चंदौली, प्रतापगढ़, गाजीपुर, भदोही आदि कई जनपदों में करोड़ों रुपये का माल खपाया था। वित्तीय वर्ष 2023-24 और 24-25 में रांची से कोडीनयुक्त सिरप की बड़ी खेप मंडल में मंगाई गई थी। इसमें आजमगढ़ की दो फर्मों ने एएस फार्मा को अपना कुछ माल बेंचा था। 
विज्ञापन


वहीं बलिया, मऊ व आजमगढ़ की फर्मों ने कोडीयनुक्त सिरप की सप्लाई के लिए दूसरे जनपदों को चुना और दो वर्ष के भीतर इन फर्मों के यहां माल रांची से आया। इधर, जब मामला उजागर हुआ तो औषधि व ड्रग विभाग ने छानबीन शुरू की। जिसमें आजमगढ़ मंडल की 12 फर्मों की संलिप्तता उजागर हुई थी। इन फर्मों को एक-एक कर नोटिस जारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed