फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona vaccine on the verge of ending, only four thousand doses left

खत्म होने के कगार पर कोरोना का टीका, मात्र चार हजार डोज शेष

Thu, 08 Apr 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine on the verge of ending, only four thousand doses left
आजमगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान पर भी ब्रेक लगने की संभावना बन रही है। इसके पीछे कारण टीके की किल्लत बतायी जा रही है। वर्तमान में स्वास्थ्य महकमे के पास मात्र 4000 डोज टीका ही बचा हुआ है। महकमा और टीका मंगवाने की कवायद में जुटा हुआ है, लेकिन फिलहाल दो से तीन दिन बाद ही टीका उपलब्ध होने की बात सामने आ रही है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले में टीकाकरण कराने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले में 55 केंद्रों पर टीकाकरण आयोजित किया गया। इसके तहत कुल 5500 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था। जिसके सापेक्ष बृहस्पतिवार को कुल 6412 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि वर्तमान में महकमे के स्टॉक में मात्र चार हजार डोज ही बचा हुआ है। जिसके देखते हुए शुक्रवार को मात्र 26 बूथों पर ही टीकाकरण किया जाएगा। यदि शुक्रवार को टीका उपलब्ध हो जाता है तो शनिवार को पूर्व की भांति केंद्रों पर टीकाकरण कराया जाएगा। अन्यथा की स्थिति में मात्र जिला महिला अस्पताल व जिला अस्पताल बूथ पर ही टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

जिले को अब तक सरकार की तरफ से कोरोना टीका का 161120 डोज मिला है। जिसमें कोवीशील्ड वैक्सीन के 138220 डोज तो कोवैक्सीन के 22900 डोज शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन 18 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य लेकर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी सुबास चंद्र दुबे ने बृहस्पतिवार को कोरोना टीका का दूसरा डोज लगवाया। टीके का दूसरा डोज लगवाने के लिए वे बृहस्पतिवार को पीएचसी रानी की सराय पहुंचे। टीका लगवाने के बाद उन्होंने आम जनता से भी अपील किया कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी लोग जल्द से जल्द टीका लगवा लें। टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और कोरोना संक्रमण के इस दौर में बचाव में काफी सहायक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed