फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona threat increased yet no vigilance

Azamgarh News: कोरोना का खतरा बढ़ा फिर भी सतर्कता नहीं

Mon, 25 Dec 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Corona threat increased yet no vigilance
आजमगढ़। देश में बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को अलर्ट किया है। जांच से लेकर इलाज तक की पूरी व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया है। इसके बाद भी कोई कदम नहीं उठाए जा रहे। न तो अस्पतालों में कोई तैयारियां हो रहीं और न सार्वजनिक स्थलों पर कोई इंतजाम किए जा रहे। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा समेत हर तरफ लापरवाही जारी है। कोरोना को भले ही भूल गए हों लेकिन जिनके घर मौतें हुईं थीं, वह आज भी महामारी के नाम से सिहर जाते हैं। अब एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। जिसे लेकर शासन ने अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। बाहर से आने वाले लोगों को कोरोना संक्रमण के बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए है।शासन ने सख्त आदेश दिए हैं कि सार्वजनिक स्थलों पर सभी लोगों को हर हाल में मास्क पहनना है। रेलवे स्टेशन या फिर ट्रेन में सफर करने वाले व रोडवेज बस में सफर करने वाले को जागरूक करने व मास्क पहनाने का निर्देश हैं लेकिन इसका पालन जिले में होता नहीं दिख रहा है। ऐसे में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है। संक्रमण रोकने के लिए सरकार लगातार दिशा-निर्देश जारी कर रही है, बावजूद जिले के लोग इससे बेपरवाह है। सिर्फ आम लोग ही नहीं सरकारी महकमा भी लापरवाह बना हुआ है। शहर के बाजारों में या रोडवेज बसों में सफर के दौरान लोग कोरोना के खतरे से बेफिक्र नजर आ रहे हैं। मास्क नदारद है। कहीं भी जांच की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed