फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona suspects reached with 15 new samples 1211 in Azamgarh

15 नए सैंपल के साथ आजमगढ़ में कोरोना संदिग्धों का आंकड़ा पहुंचा 1211

Wed, 06 May 2020 08:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Corona suspects reached with 15 new samples 1211 in Azamgarh
आजमगढ़। दो दिनों के इंतजार के बाद बुधवार को 79 सैंपलों की रिपोर्ट आई, जो सभी निगेटिव रही तो वही 15 नए संदिग्धों के सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजे गए। नए सैंपलों के साथ अब जिले में मिले संदिग्धों के आकड़े 1211 पर पहुंच गए हैड्ड।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि अबतक कुल 1211 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज गए, जिसमें 1164 की रिपोर्ट आ गई। इसमें 8 पॉजिटिव के साथ 1156 की रिपोर्ट निगेटिव रही। आठ पॉजिटिव में से चार पहले ही तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आ जाने के बाद अस्पताल से छोड़ दिए गए थे तो वहीं चार अन्य की तीसरी रिपोर्ट भी बुधवार को निगेटिव आ गई। ये चारों हॉट स्पॉट क्षेत्र चक सिकठी के मूल निवासी थे। इन्हें भी अस्पताल से छोड़ दिया गया है और घर भेज कर होम क्वारंटीन कर दिया गया है। अब जिले में कोई भी कोरोना एक्टिव केस नहीं है। बुुधवार को 15 नए संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेज गए। अब कुल 47 सैंपलों की रिपोर्ट पेडिंग है। जिसमें लगभग 30 वाराणसी लैब बंद होने के चलते फसी है। शेष सैंपल गोरखपुर लैब पर जांच के लिए गई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed