फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona's havoc: Corona raised father's arms before daughter's pickup, married on April 26

कोरोना का कहर : बेटी की डोली उठने से पहले कोरोना ने उठाई पिता की अर्थी, 26 अप्रैल को थी शादी

Fri, 23 Apr 2021 11:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 23 Apr 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
Corona's havoc: Corona raised father's arms before daughter's pickup, married on April 26
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

आजमगढ़ के मातबरगंज मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात थे। कोरोना संक्रमित होने के चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 26 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी थी। 

विज्ञापन


कोरोना का संक्रमण लोगों की खुशियों को ग्रहण लगा रहा है। लोगों की खुशियां गम में बदल रही हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है नगर के मातबरगंज मुहल्ले में। बैंक में मैनेजर की बेटी की शादी 26 अप्रैल को तय थी। शादी की तैयारियों में पूरा परिवार मशगूल था। पूरा परिवार शादी में जरूरत पड़ने वाले सामानों की खरीदारी करने में जुटा हुआ था। तभी पिता कोरोना संक्रमित हो गए। उन्हें  उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज  चक्रपानपुर स्थित एल थ्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां  उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई । सूचना मिलते ही परिवार में व्याप्त खुशियों का माहौल गम में तब्दील हो गया। वह अपने पीछे पत्नी, पुत्र, पुत्रवधू व अविवाहित पुत्री को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed