फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona raised father's arms before daughter's lanyard was raised

बेटी की डोली उठने से पहले कोरोना ने उठाई पिता की अर्थी

Fri, 23 Apr 2021 08:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 08:25 PM IST
विज्ञापन
Corona raised father's arms before daughter's lanyard was raised
आजमगढ़। नगर के मातबरगंज मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति एक बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात थे। कोरोना संक्रमित होने के कारण उसे मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 26 अप्रैल को उक्त व्यक्ति के बेटी की शादी थी। शादी की खुशियां अब गम में तब्दील हो चुकी है। कोरोना का संक्रमण लोगों की खुशियों को भी ग्रहण लगा रहा है। लोगों की खुशियां गम में बदल रही हैं। कुछ ऐसा ही देखने केे मिल रहा है नगर के मातबरगंज मुहल्ले में। जहां मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति बैंक में मैनेजर था। उसने अपनी बेटी की शादी 26 अप्रैल को तय कर रखी थी। शादी की तैयारियों में पूरा परिवार मशगूल था। हंसी खुशी पूरा परिवार शादी में जरूरत पड़ने वाले सामानों की खरीद करने में जुटा हुआ था। तभी उक्त व्यक्ति कोरोना से संक्रमण हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज चक्रपानपुर स्थित एल थ्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार में व्याप्त खुशियों का माहौल गम में तब्दील हो गया है। वह अपने पीछे पत्नी, पुत्र, पुत्रवधू व अविवाहित पुत्री को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed