{"_id":"5eb93cdb8ebc3e90687188e1","slug":"corona-investigation-in-azamgarh-wait-for-a-month-now-azamgarh-news-vns524326785","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में कोरोना की जांच को अभी करिए एक माह का इंतजार, साढ़े चार करोड़ मिले लेकिन टेंडर तक सिमटी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में कोरोना की जांच को अभी करिए एक माह का इंतजार, साढ़े चार करोड़ मिले लेकिन टेंडर तक सिमटी कार्रवाई
Mon, 11 May 2020 05:24 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
शासन ने आजमगढ़ जनपद के मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में जल्द कोविड की जांच शुरू करने का एलान किया था। इसकी घोषणा स्वयं सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से पत्रकारों से बातचीत के दौरान की थी। शासन ने राजकीय मेडिकल कालेज में लेवल-1 लैब की स्थापना के लिए मेडिकल कालेज को साढ़े चार करोड़ रुपए की धनराशि भी उपलब्ध करा दी, लेकिन अभी तक इसकी कार्रवाई टेंडर तक ही सिमटी है।
अभी इसकी स्थापना और काम शुरू होने में एक से डेढ़ माह का समय लग सकता है। कोरोना संक्रमण से आजमगढ़ भी अछूता नहीं है। अब तक नौ लोग इस संक्रमण से ग्रसित मिल चुके हैं। इसमें आठ इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। 60 लाख से ज्यादा आबादी वाले इस जनपद में अभी लगभग 1200 लोगों की ही कोरोना संक्रमण की जांच हो पाई है।
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए निर्धारित लैबों में लोड की स्थिति ये है कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक लक्षण दिखने वाले चंद लोगों की ही जांच करा पा रहा है, जबकि जनपद में अब तक मिले नौ कोरोना संक्रमितों में आठ के अंदर कोई लक्षण ही नहीं पाए गए थे।

शासन ने माइक्रो बायोलॉजी डिपार्टमेंट में कोरोना जांच लैब स्थापित करने के लिए साढ़े चार करोड़ रुपए की धनराशि भी उपलब्ध करा दी है। शासन ने टेंडर आदि की प्रक्रिया चल रही है। जगह चिह्नित कर ली गई है। इसके लिए मशीन आनी है। उसके अनुसार कंस्ट्रक्शन का भी कुछ काम होगा। प्रशिक्षण आदि के काम शुरू होगा। इसमें एक से डेढ़ माह का समय लग सकता है। - डॉ. दीपक पांडेय, नोडल अधिकारी कोविड-19, मेडिकल कालेज आजमगढ़