फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona infection did not stop, 59 new positives found

कोरोना संक्रमण पर नहीं लगा लगाम, मिले 59 नए पॉजिटिव

Mon, 12 Apr 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Corona infection did not stop, 59 new positives found
आजमगढ़। कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर अभी भी किसी तरह का लगाम नहीं लगा है। प्रवासियों के बजाए अब स्थानीय लोगों में संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो चुकी है। रविवार को भी कुल 59 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए। स्थानीय स्तर पर संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और न तो हम सुधर रहे है न ही जिम्मेदार ही अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है। हड़कंप की स्थिति तो हर ओर है, फिर लोग कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन नहीं कर रहे है। बिना मास्क व सोशल डिस्टेसिंग के लोग चक्रमण कर रहे है।
विज्ञापन

अप्रैल माह की शुरूआत से ही जिले में कोरोना का प्रकोप भी बढ़ना शुरू हो गया। इस माह के शुरूआत के चार दिनों को छोड़ दिया जाए तो हर दिन कोरोना संक्रमण ने जिले में अर्धशतक लगाया है। एक दिन सात अप्रैल व 10 अप्रैल को जिले में कोरोना का शतक भी लग चुका है सात अप्रैल को 128 तो 10 अप्रैल को 140 कोरोना पॉजिटिव मिले थे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि रविवार को कुल 59 संक्रमित पाए गए। अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 671 हो गई है। वहीं अब तक जिले में मिले पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 6846 पर पहुंच गए है। रविवार को भी प्रवासियों से ज्यादा स्थानीय लोगों में ही कोरोना का संक्रमण देखने को मिला। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो चुकी है। इसके पीछे एक मात्र कारण गाइड लाइन का अनुपालन न होना है। पंचायत चुनाव के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है। अब भी समय है, यदि हम गाइड लाइनों का अनुपालन करना शुरू कर दे तो कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनाए सामाजिक दूरी, मास्क का करें प्रयोग
आजमगढ़। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने आम जनता से अपील किया है कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित करें। इसके साथ ही घर से बाहर निकले तो मास्क अवश्य लगाए। इसके साथ ही बार-बार हाथ साबुन पानी से धोते रहे अथवा सैनिटाइज करते रहे। तेजी से बढ़ते कोरोना की रफ्तार तभी रोकी जा सकती है जब हम स्वयं जागरूक होंगे। ऐसे में खुद जागरूक बने और दुसरों को भी जागरूक करें।

करोना का प्रकोप, हड़कंप
लाटघाट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट में पांच लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए है। डॉ. सौरभ मौर्य ने बताया कि इसमें लुचुई गांव से एक, मोचीपुर गांव से एक, उदका से एक और हरैया ब्लाक के जोकहरा से दो लोग पाजिटिव पाए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया के चिकित्सा प्रभारी डॉ. देवानंद यादव ने बताया कि पांच कोरोना पाजिटिव पाए गए है। इसमें एक ही परिवार से चार रामनगर गांव के हैं। एक मसूरिया पुर गांव का है। सोमवार को से कांटैक्ट सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed