फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona infected two brothers missing in Azamgarh

आजमगढ़ में कोरोना संक्रमित दो सगे भाई लापता

Mon, 27 Jul 2020 05:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Corona infected two brothers missing in Azamgarh
मार्टीनगंज। तहसील के दीदारगंज थाना अंतर्गत पुष्पनगर गांव में दो दिन पहले दो सगे भाइयों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। दोनों भाई झारखंड से अपने गांव आए थे। तबीयत बिगड़ने पर जांच कराई थी। 10 दिनों बाद रिपोर्ट आने से गांव में हड़कंप मच था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों भाई परिवार सहित कहीं चले गए हैं। उनके बारे में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को कोई सूचना नहीं है। ये प्रशासन के लिए सिरदर्द बना हुआ है। गांव को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के पुष्प नगर में दो भाई झारखंड से वापस गांव आए थे। दोनों की तबियत कुछ खराब होने पर 16 जुलाई को अपना सैंपल जांच के लिए दिया था। 25 जुलाई को आई रिपोर्ट में दोनों को कोरोना संक्रमित पाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों जैसे ही रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी हुई दोनों परिवार समेत कहीं चले गए। किसी को कोई जानकारी नहीं दी। वहीं, गांव दो संक्रमित मिलने से हड़कंप की स्थिति है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को भी दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि ऐतियात के तौर पर गांव को सील कर इसे कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। एसीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि दोनों भाई परिवार के साथ बिना जानकारी दिए झारखंड वापस चले गए थे। दोनों वहीं आइसोलेट हो गए हैं। इसकी जानकारी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed