फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Convicted 350 prisoners will be transferred

Azamgarh News: सजायाफ्ता 350 बंदी होंगे स्थानांतरित

Tue, 21 Mar 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Convicted 350 prisoners will be transferred
जिला कारागार में बंदियों का लोड काफी बढ़ गया है। जिसके चलते हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला कारागार में बंद सजायाफ्ता बंदियों में शामिल 350 बंदियों को यहां से स्थानांतरित किया जाएगा। इन बंदियों को संत कबीर नगर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डिप्टी जेलर आर एन गौतम ने बताया कि हाईकोर्ट ने प्रदेश के उन जेलों जहां क्षमता से अधिक बंदी है को अन्य जेल में स्थानांतरित करने का आदेश दिया हुआ है। कोर्ट के इस आदेश के क्रम में शासन ने आजमगढ़ जेल प्रशासन को यहां बंद 350 सजा याफ्ता बंदियों को संत कबीरनगर जेल स्थानांतरित करने का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आजमगढ़ जेल में 2117 बंदी है। 350 सजायाफ्ता बंदी संत कबीर नगर जेल स्थानांतरित कर दिए जाने पर यहां का लोड निश्चित तौर पर कुछ कम हो जाएगा। शासन से पत्र आ चुका है और जल्द ही बंदियों को संत कबीर नगर जेल स्थानांतरित करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी जाएगी। जो इस माह के अंत तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed