फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Controversy in cricket, five injured in a fight

क्रिकेट में विवाद, मारपीट में पांच जख्मी

Fri, 09 Apr 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Controversy in cricket, five injured in a fight
गोरिया बाजार। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम बच्चों के विवाद में मारपीट हो गई। मामला दो संप्रदाय का होने के चलते पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। कुर्थीपुर और दोरजी धौरहरा गांव के बच्चे बृहस्पतिवार की शाम को क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान ही बच्चों में आपसी विवाद हो गया। रात में दोर्जी गांव के कुछ लोग इसी बात को लेकर कुर्थीपुर पहुंच गए और मारपीट हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों में राजेंद्र यादव (54), राकेश यादव(50), अविनाश यादव (25), गीता देवी (47), विनीता (22) शामिल हैं। पुलिस ने शैलेंद्र यादव की तहरीर पर दोर्जी गांव के पांच नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों के विवाद में बात बढ़ गई थी। आरोपियों की धर पकड़ चल रही है, स्थिति नियंत्रण में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed