फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Contractual electricity workers handed over the demand letter to the MLA

संविदा विद्युत कर्मियों ने विधायक को सौंपा मांगपत्र

Sun, 05 Dec 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Contractual electricity workers handed over the demand letter to the MLA
सगड़ी विधायक वंदना सिंह को ज्ञापन सौंपते विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी। - फोटो : AZAMGARH
बिजली विभाग के संविदा कर्मियों ने रविवार को क्षेत्रीय विधायक वंदना सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें मांगों का ज्ञापन सौंपा, इसमें सात सूत्रीय मांग पूरा करने की गुहार लगाई। बताते चले न्यूनतम मजदूरी, दुर्घटना बीमा का लाभ आदि को लेकर संविदा कर्मी काफी समय से आंदोलित है।
विज्ञापन

संविदा विद्युत कर्मचारी संघ के पूर्वांचल उपाध्यक्ष आशी कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को जीयनपुर कस्बा स्थित सगड़ी विधायक वंदना सिंह के आवास पर मुलाकात किया। इस दौरान संविदा कर्मियों ने कहा कि आउट सोर्स के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियों का हर जगह शोषण हो रहा है। न्यूनतम मजदूरी 18 हजार नहीं दी जा रही है। इसके साथ ही यूपी सरकार द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाले महंगाई भत्ता का लाभ भी दिया जाए। आउटसोर्स कर्मचारियों के इपीएफ में हुए घोटाले की भी जांच कराने की भी मांग की गई। इसके साथ ही मोबाइल व पेट्रोल भत्ता आदि दिए जाने की भी मांग की गई। इस अवसर पर रामजीत सिंह, विंध्याचल मौर्य, अमरजीत सिंह, पंकज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed