फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Contractor caught holding pole at station, stirred

सब स्टेशन पर रखा पोल उठवाते पकड़ाया ठेकेदार, हड़कंप

Wed, 02 Sep 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Contractor caught holding pole at station, stirred
आजमगढ़। विद्युत सब स्टेशन कोटवा के बाहर रखे नए विद्युत पोल को बुधवार को एक ठेकेदार उठवा रहा था। इस बात की जानकारी होने पर स्थानीय जेई ने इसकी सूचना सिधारी थाने पर दे दी। सूचना पर पहुंची सिधारी थाना पुलिस मौके से ट्रैक्टर-ट्राली व हईड्रोलिक मशीन के साथ ही ठेकेदार को भी पकड़ कर थाने ले आई। ठेकेदार के पकड़े जाने पर कुछ सफेदपोश लोग थाने पहुंचे और समझौते के बाद मामला समाप्त हो गया।
विज्ञापन

शहर के बेलइसा क्षेत्र में पोल शिफ्टिंग आदि का कार्य चल रहा है। इसके लिए काफी संख्या में बिजली का पोल सब स्टेशन कोटवा के पास विभाग ने गिरवाया हुआ है। बुधवार को बिजली विभाग का रैदोपुर मुहल्ला निवासी एक ठेकेदार सड़क किनारे खड़े इन्हीं पोल को उठवा कर अपने ट्रैक्टर-ट्राली व हाईड्रोलिक मशीन लगा कर लदवा रहा था। इस बात की जानकारी स्थानीय जेई को हुई तो उसने इसकी सूचना सिधारी थाने पर दिया। सूचना पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पोल उठवा रहे ठेकेदार के साथ ही उसकी हाईड्रोलिक व ट्रैक्टर मय ट्राली थाने उठा लाए। ठेकेदार शहर के रैदोपुर का निवासी है और बिजली विभाग का ही ठेकेदार है। इस बात की जानकारी होते ही कुछ सफेदपोश थाने पर पहुंच गए। थाने पर घंटो पंचायत हुई। जहां सफेदपोशों के हस्तक्षेप पर समझौता करा कर मामला रफा-दफा कर दिया गया।
विज्ञापन

पोल चोरी का कोई मामला नहीं था। मेरे कहने पर ही ठेकेदार वहां पोल लेने गए था लेकिन गलतफहमी में वह पुराने खंभों के बजाए नया खंभा लगदवाने लगा। इतना ही उससे कहा गया था कि पोल उठाने के पहले स्थानीय जेई से संपर्क कर ले, लेकिन उसने ऐसा भी नहीं किया। जिसके चलते ही जेई ने थाने पर शिकायत कर दिया था। सारी बात सामने आने के बाद जेई ने शिकायत वापस ले ली और मामला खत्म करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद कुमार सिंह, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed