{"_id":"610d78a78ebc3ec305775eee","slug":"contract-workers-protested-demanding-payment-of-arrears-azamgarh-news-vns6046548136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान की मांग को लेकर संविदाकर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान की मांग को लेकर संविदाकर्मियों ने किया प्रदर्शन
मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन करते फूलपुर पावर सब स्टेशन पर कार्यरत संविदा कर्मचारी?
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
फूलपुर। बकाया के भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को पावर सब स्टेशन पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान न हुआ तो कामकाज ठप कर वे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
पावर सब स्टेशन पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर उत्तर प्रदेेश बिजली मजदूर संगठन संविदा इकाई के आह्वान पर बिजली दफ्तर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। संविदा कर्मचारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ओरियन कंपनी के साथ संगठन से समझौते के अनुरूप कार्रवाई न किए जाने के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। संविदा कर्मचारियों ने कहा कि ओरियन कंपनी संविदा कर्मचारियों को पिछले तीन माह से मानदेय नहीं दे रही है। कंपनी द्वारा सभी का ईपीएफ भी समय से जमा नहीं किया जा रहा है। इसके चलते संविदा कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। संविदा कर्मचारियों ने कहा कि रविवार तक अगर भुगतान नहीं हुआ तो सोमवार से अनवरत धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में संतोष चंद्र शेखर, फूलचंद यादव, अभिषेक यादव, मो. इस्लाम, राजमन पांडेय, नारद मुनि, संतोष कुमार, शिवशंकर, यशवंत शर्मा, अखिलेश, मो. कलीम, शैलेश कुमार, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।