फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Contract lineman commits suicide after being cut by train

ट्रेन से कटकर संविदा लाइनमैन ने की आत्महत्या

Wed, 23 Jun 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Contract lineman commits suicide after being cut by train
सरायमीर। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मनरा गांव के पास बुधवार को दिन में लगभग 11 बजे मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर युवक ने जान दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक विद्युत उपकेंद्र सरायमीर पर संविदा लाइनमैन था।
विज्ञापन

मुंबई को जाने वाली गोदान एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को जैसे ही फूलपुर कोतवाली अंतर्गत मनरा गांव के पास पहुंची, वैसे ही एक युवक ने उसके आगे कूद कर आत्महत्या कर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। कुछ ही देर में उसकी पहचान सरायमीर थाना क्षेत्र के कड़छा गांव निवासी 23 वर्षीय यशवंत पुत्र नरसिंह के रुप में हुई। वह सरायमीर विद्युत उप केंद्र पर बतौर संविदा लाइनमैन कार्यरत था। मृतक के पिता भी सरायमीर उपकेंद्र पर बतौर लाइनमैन कार्यरत है। पिता का आरोप है कि पड़ोस के एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ यशवंत की फोटो खींच लिया था। इसके बाद से ही वह फोटो दिखा कर वह प्रताड़ित करता था और कहता था कि मेरे पत्नी का खर्चा चलाओ नहीं तो दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दूंगा। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर लिया। फूलपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed