फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Contaminated water has been supplied to 60 houses in Araji Bagh for the past four days.

Azamgarh News: आराजी बाग के 60 घरों में चार दिन से हो रही गंदे पानी की आपूर्ति

Sun, 05 Jul 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water has been supplied to 60 houses in Araji Bagh for the past four days.
शहर के अराजीबाग वार्ड में सप्लाई का गंदा पानी दिखाता स्थानीय निवासी। संवाद
शहर में पहली बारिश के साथ ही पेयजल व्यवस्था की पोल खुलने लगी है। आराजी बाग वार्ड के पांडेय बाजार से डॉ. सलमानी तक 60 घरों और दुकानों में पिछले चार दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे स्थानीय लोग दूषित पानी का उपयोग करने को मजबूर हैं। वार्ड के सभासद सहित कई निवासियों ने नगर पालिका और जलकल विभाग को इसकी सूचना दी, लेकिन शिकायत के चार दिन बाद भी विभाग की ओर से न तो कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही समस्या के समाधान के लिए कोई कार्रवाई की गई। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे। सभासद, वार्ड आराजी बाग पुनीत राय ने कहा कि आराजी बाग वार्ड की करीब 500 की आबादी पिछले चार दिनों से गंदा पानी पीने को विवश है। लगातार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नपा प्रशासन को इंदौर की तरह किसी बड़ी घटना का शायद इंतजार है। जल्द इसका समाधान नहीं हुआ तो निवासियों के साथ नपा का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशांत कुमार, ईओ ने कहा कि सभासद की शिकायत पर जेई आदि टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम काम पर लगी है, जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed