{"_id":"ee300a62628badfd1d618aa0f6e20d72","slug":"contact-dozen-villages-on-the-route-went-up-the-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जनभर गांवों के संपर्क मार्ग पर चढ़ गया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जनभर गांवों के संपर्क मार्ग पर चढ़ गया पानी
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 15 Jul 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के उत्तरांचल से होकर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी जारी है। सोमवार की देर शाम को ही नदी डिघिया नाले पर खतरा बिंदू को पार कर गई। बुधवार को नदी डिघिया नाले पर खतरा बिंदू से 23 सेमी ऊपर पहुंच गई। वहीं बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारी नदारद हैं।
सगड़ी तहसील के देवारा क्षेत्र से होकर जाने वाली घाघरा नदी इस समय पूरे उफान पर है। नदी में शारदा और बनबसा बैराज से छोड़े गए पानी के कारण बेतहाशा वृद्घि हुई है। जिसका परिणाम है कि सोमवार की देर शाम को ही नदी का जलस्तर खतरा बिंदू को पार कर गया। सोमवार को नदी का जलस्तर बदरहुंआ नाले पर 71.26 मीटर मापा गया था। बुधवार को उसमें 25 सेमी की बढ़ोत्तरी के साथ गेज 71.51 मीटर मापा गया।
डिघिया नाले पर सोमवार को जो जलस्तर 70.40 मीटर था वह मंगलवार को 23 सेमी बढ़कर 70.63 मीटर पर पहुंच गया। नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए। लोग अपने बच्चों को कंधे पर बैठाकर नदी के उस पार स्कूल पहुंचा रहे हैं। एक तरफ जहां नदी खतरा बिंदू को पार कर चुकी है वहीं बाढ़ चौकियों पर तैनात किए गए कर्मचारी अभी तक चौकियों पर नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि नदी में बढ़ोत्तरी का कारण शारदा और बनबसा बैराज से छोड़ा गया पानी है। बुधवार की शाम तक नदी के जलस्तर में घटाव हो जाएगा।