{"_id":"6709a8ccd93d0c0c0b0c7c44","slug":"consumers-will-get-uninterrupted-electricity-on-dussehra-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-121829-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दशहरा पर उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दशहरा पर उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध बिजली
विज्ञापन
आजमगढ़। दशहरा पर्व के मद्देनजर बिजली विभाग उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराएगा। बिजली आपूर्ति के दौरान किसी भी तरह के व्यवधान को दूर करने के लिए सिधारी स्थित हाइडिल कालोनी में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। यहां पर जेई और एडीओ की ड्यूटी लगाई गई है।
विजय दशमी का पर्व आज मनाया जाएगा। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों की बाजारों में पंडालों में मां दुर्गा विराजमान हो चुकी हैं। कई स्थानों पर भव्य मेला भी लगेगा। इस पर्व में लोगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए विभाग द्वारा हाइडिल कालोनी में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। साथ ही सभी लाइनमैनों को क्षेत्र में बने रहने का निर्देश दिया गया है। बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार का व्यवधान आने पर कंट्रोल रूम के 05462, 297866 नंबर पर शिकायत दर्ज कराकर बिजली आपूर्ति सही कराई जा सकती है।
अधिशासी अभियंता शहर रवि अग्रवाल ने बताया कि दशहरा पर्व पर दो दिनों तक निर्बाध बिजली दी जाएगी। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। ड्यूटी पर तैनात कोई भी कर्मचारी या अधिकारी अगर लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।