फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Construction of 146 mini secretariats incomplete, flag hoisting will not happen

146 मिनी सचिवालयों का निर्माण अधूरा, नहीं हो सकेगा ध्वजारोहण

Sat, 13 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Construction of 146 mini secretariats incomplete, flag hoisting will not happen
आजमगढ़। शहरों की तर्ज पर अब जिले के 1858 गांव भी स्मार्ट बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में मिनी सचिवालय बनाए जा रहे हैं। शासन का सख्त निर्देश था कि 15 अगस्त तक हर हाल में मिनी सचिवालय का निर्माण पूरा कर लिया जाए। ताकि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर 15 अगस्त को उसपर ध्वजारोहण किया जा सके। शासन की इस मंशा को अधिकारियों ने पूरा नहीं किया, उनके उदासीनता के कारण जिले में कुल 146 मिनी सचिवालय अधूरे ही पड़े हैं। जिससे यहां ध्वजारोहण नहीं हो सकेगा। जिले में 1858 ग्राम पंचायतें हैं। पंचायतों में 1712 सचिवालयों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। कुछ पंचायत घरों का कायाकल्प करते हुए सुंदरीकरण किया गया है। कुल 146 पंचायत सचिवालय बनाए जाने हैं। पंचायत सचिवालय में अलग-अलग विभागों के लिए कक्ष आरक्षित किए जाने की तैयारी है। सचिव और लेखपाल भी रोस्टर के अनुसार सचिवालय में बैठेंगे। इससे कदम और आगे बढ़ाते हुए शासन ने गांव को स्मार्ट बनाए जाने के आदेश जारी किए हैं। गांव वालों को अब इंटरनेट की सुविधा भी मुफ्त मिलेगी। सचिवालय के 50 मीटर के दायरे में वाईफाई की रेंज रहेगी। जरूरत पड़ने पर ग्रामीण सचिवालय के दायरे में आकर मुफ्त का इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। इंटरनेट के बिलों की अदायगी पंचायते करेंगी। पर यह सपना अभी पूरा होते नहीं दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन

केस- 1
बजट के अभाव में भवन का निर्माण अधर में लटका
सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक के कादीपुर रजादेपुर ग्राम सभा में 17 लाख 78 हजार रुपए की लागत से पंचायत भवन का निर्माण चल रहा है। बजट के अभाव में भवन का निर्माण अधर में लटका है। अभी तक आधा अधूरा कार्य हुआ है। दीवार तैयार हो गई है, छत का लिंटर हो चुका है। दीवाल की सफाई हो चुकी है। लेकिन फर्स नहीं बन पाया है। एडीओ पंचायत रामाशीष सिंह ने बताया पंचायत भवन को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। लेकिन बजट का अभाव चल रहा है।
विज्ञापन

केस-2
कई साल से अर्ध निर्मित पड़ा पंचायत भवन
अहरौला। विकास खंड अहरौला के अंतर्गत पूरादुबे गांव में तीन साल पूर्व से पंचायत भवन का निर्माण चल रहा है लेकिन अभी तक निर्माण पूरा नहीं हो सका। ऐसे में यहां झंडारोहण नहीं हो सकेगा। वर्तमान प्रधान शत्रुघ्न कनौजिया ने बताया कि बजट के अभाव में पंचायत भवन का निर्माण पूरा नहीं सका है। बताया कि छत नहीं पड़ी है। छत डालने के लिए शटरिंग कराई जा रही है। जल्दी ही इस पर छत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव ने बताया कि शासन का निर्देश था कि पंचायत भवन का निर्माण पूरा कर उसपर ध्वजारोहण किया जाए लेकिन बजट के अभाव में करीब 146 पंचायत भवन का निर्माण अधूरा है। बजट जैसे-जैसे मिल रहा वैसे-वैसे कार्य कराया जा रहा है।
मिनी सचिवालयों पर नजर
जिले में कुल ग्राम पंचायत - 1858
कुल निर्मित हो चुके मिनी सचिवालय - 1712
पूर्व में निर्मित हो चुके मिनी सचिवालय - 919
नवनिर्मित मिनी सचिवालय (कार्य पूर्ण) - 793
पूर्ण रूप से स्थापित हो चुके मिनी सचिवालय - 731
निर्माणाधीन मिनी सचिवालय - 146
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed