फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Construction done against the map, ADA sealed

मानचित्र के विपरीत किया निर्माण, एडीए ने किया सील

Fri, 11 Sep 2020 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Construction done against the map, ADA sealed
आजमगढ़। नगर के मड़या जयरामपुर में संजय जायसवाल द्वारा मानचित्र के विपरीत भवन का निर्माण कराया जा रहा था। जिसके लिए उन्हें नोटिस जारी की गई लेकिन उन्होंने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन उनके द्वारा लगातार निर्माण किया जाता रहा। शुक्रवार को एडीए सचिव पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शुक्र वार को भवन को सील कर दिया। एडीए सचिव बैजनाथ ने बताया कि मोहल्ला मड़या जयराम में 185.88 वर्ग मीटर पर लोवर फ्लोर पर पार्किंग, अपर फ्लोर पर दूकानें तथा प्रथम तल पर आवासीय मानचित्र संजय जायसवाल द्वारा स्वीकृत कराया गया है। उनके द्वारा उक्त स्वीकृति के विपरीत ओपेन सेट बैक को कवर करके लोवर ग्राउंड व अपर ग्राउंड फ्लोर पर निर्माण कार्य करने पर एडीएम द्वारा 29 अगस्त को कारण बताओ नोटिस और तथा अनाधिकृत निर्माण कार्य रोकने की नोटिस जारी की गई। नोटिस प्राप्त होने के बाद भी विपक्षी नियत सुनवाई तिथि पर अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद भी अन्य सुनवाई तिथियां नियत की गई, लेकिन इनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed