{"_id":"5fea13d58ebc3e3c9429e33b","slug":"connector-engaged-in-soil-mining-crushes-child-dies-azamgarh-news-vns5660317131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर ने बालक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर ने बालक को रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरिहां। निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकिया हुसैनाबाद गांव स्थित ईंट-भट्ठे के पास मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल से जा रहे किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से भड़के ग्रामीणों को आता देख ट्रैक्टर व जेसीबी चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने दोनों वाहनों में तोड़फोड़ कर दिया। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लिया। हादसा सोमवार को दिन में करीब सवा ग्यारह बजे हुआ।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के रसूलपुर काजी याकूबपुर गांव निवासी 13 वर्षीय आदित्य पुत्र संतोष सोमवार को दिन में नहर मार्ग पकड़ कर शेखपुरवा चट्टी पर सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने आदित्य की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे आदित्य गिर गया और फिर ट्रैक्टर उसे रौंदता हुआ निकल गया। इसके बाद ट्रैक्टर चालक पास में ही चल रहे खनन स्थल पर ट्रैक्टर लेकर पहुंच गया। हादसे की जानकारी होते ही आदित्य के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आदित्य को तत्काल प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन खनन स्थल पर पहुंचने लगे तो ट्रैक्टर व जेसीबी चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार हो गए। गुस्साई भीड़ ने दोनों वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर फरिहां चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराने में सफल हुई। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली, जेसीबी के साथ ही मृत किशोर के शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया गया। मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। मृतक के चाचा की 11 दिनों पूर्व मौत हो गई थी, मंगलवार को उनकी तेरही है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।