फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congressmen blew the effigy of CM

कांग्रेसजनों ने फूंका सीएम का पुतला

Tue, 25 Aug 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 25 Aug 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Congressmen blew the effigy of CM
 लखनऊ में कांग्रेसजनों पर लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सगड़ी और निजामाबाद तहसील पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंक विरोध जताया।
विज्ञापन

 मालटारी संवाददाता के अनुसार लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को सगड़ी तहसील में सगड़ी और गोपालपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के महामंत्री ओम प्रकाश राय और मुकेश राय के नेतृत्व में मुबारकपुर तिराहे से जुलूस निकाला। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए सगड़ी तहसील सामने पहुंचा। जहां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक ढंग से धरना दे रहे कांग्रेसजनों पर प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज निंदनीय है। उन्होंने प्रदेश के राज्यपाल से उक्त पुलिसकर्मियों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ओमकार पांडेय, सेराज अहमद, राघवेंद्र राय, अशोक तिवारी, शिवकुमार, राजाराम चौहान, बृजेश मौर्य, सूर्यनाथ तिवारी, अशोक राय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार कस्बे के फरहाबाद चौक पर कांग्रेसजनों ने प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व पीसीसी सदस्य रामगनेश प्रजापति और राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में सीएम का पुतला फूंक लाठीचार्ज की निंदा की। इस अवसर पर राधेश्याम सोनकर, हरिलाल यादव, सूर्यनरायन तिवारी, रामनरायन राय, लालजी सोनकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed