{"_id":"6112af288ebc3e7a6340d5de","slug":"congress-workers-protested-with-cylinders-azamgarh-news-vns605387685","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
विधानसभा निजामाबाद के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में निकाली रैली।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। अगस्त क्रांति दिवस के क्रम में मंगलवार को कांग्रेसियों ने पूरे जिले में भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के तहत पद यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेसियों ने घोड़ा गाड़ी पर रसोई गैस सिलिंडर रखकर प्रदर्शन किया।
बूढ़नपुर में कांग्रेस नेता पीसीसी सदस्य सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कोयलसा के एकड़गी मंदिर से बुढ़नपुर चौक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति स्थल पर पहुंच कर फूलमाला अर्पित कर जुलूस निकाला। अतरौलिया विस प्रभारी सत्य प्रकाश मिश्रा, आशुतोष उपाध्याय, सत्येंद्र मिश्रा, सुनील सैनी आदि मौजूद रहे। गोरिया बाजार में गोपालपुर विधानसभा के मधनापार मोड़ से बिलरियागंज ब्लाक तक बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं एवं दलित उत्पीड़न के विरोध में जिला महासचिव रविकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली।
भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के क्रम में निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के शेरपुर तिराहा (मुकुंदपुर) से कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला। जुलूस नगर भ्रमण करते हुए तहसील मुख्यालय अंबेडकर प्रतिमा पर पहुंच संपन्न हुआ। इस दौरान पूर्णमासी प्रजापति, अंशुमाली राय, रविशंकर पांडेय, नदीम खान, मो. फैयाज कुरैशी आदि मौजूद रहे। अमिलो में मुबारकपुर के खुजिया बाजार तक पदयात्रा निकली गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी पूर्वी जोन विश्वविजय सिंह, प्रदेश सचिव राम अवध यादव, सबीहा अंसारी, जावेद मंदे, हाजी इफ्तेखार अंसारी, बेलाल अहमद, अवधेश चौहान आदि मौजूद रहे। सगड़ी के जीयनपुर से लाटघाट तक कांग्रेस पार्टी के पीसीसी सदस्य मुकेश राय के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अजीत राय, हवलदार सिंह, शरद मिश्रा, नगीना गोड, ओम प्रकाश यादव आदि मौजूद थे। लाटघाट में कांग्रेस के युवा नेता दिग्विजय राय गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर परशुराम यादव, पियूष राय, सौरभ राय, मुकेश राय, शेरा यादव, रामवृक्ष गौतम, घनश्याम राय, पप्पू राय, सानू राय आदि मौजूद थे।