फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress workers burnt effigy of chief minister

बिजली दर में वृद्धि पर फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Tue, 30 Jun 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt effigy of chief minister

विज्ञापन
आजमगढ़। बिजली की दर में बढ़ोतरी से नाराज कांग्रेस के कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतर पड़े। पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने में मुख्यमंत्री फेल है। कहा कि बस भाड़े में बढ़ोतरी के बाद बिजली का बिल बढ़ाने से आम जनता की कमर टूट गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के इस निर्णय से सूखे और अतिवृष्टि का मार झेल रहे किसान कर्ज में और डूब जाएंगे।  उन्होंने बढ़ी विद्युत दर को तत्काल वापस लेने,  किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे में भेदभाव को दूर करने की मांग की। कहा कि अगर  ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी वृहद आंदोलन को विवश होगी। इस मौके पर जियाउल हसन, चंद्रपाल यादव, त्रिभुवन दुबे, सत्यप्रकाश मिश्रा, निसार अहमद, आशुतोष द्विवेदी, प्रवीण सिंह, पूर्णमासी प्रजापति, राजबली राम, मुन्नू यादव, रनबहादुर सिंह आदि उपस्थित हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed