फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress will run the service satyagraha for the release of the president

अध्यक्ष की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह चलाएगी कांग्रेस

Fri, 05 Jun 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Congress will run the service satyagraha for the release of the president
आजमगढ़। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह द्वारा शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस महाअभियान का नारा सेवा की होगी विजय, हम सब में लल्लू अजय है, कांग्रेस का सिपाही मजदूरों का भाई, नारे के साथ जनपद आजमगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता महारसोई अभियान शुरू करेंगे। यह कार्यक्रम आजमगढ़ जनपद सहित पूरे प्रदेश में चलेगा। जरूरतमंदों को महारसोई के माध्यम से भोजन तैयार कर उपलब्ध कराया जाएगा। गरीबों, मजदूरों की सेवा और मदद करने की वजह से हमारे प्रदेश अध्यक्ष को फर्जी मुकदमों में 20 मई को तानाशाह सरकार ने गिरफ्तार करवा लिया जो अभी तक लखनऊ जनपद कारागार में निरुद्ध हैं। उनकी रिहाई के लिए इस महाभियान की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed