फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress will conduct Kisan Panchayat from 12 to 22

12 से 22 तक कांग्रेस करेगी किसान पंचायत

Wed, 10 Feb 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Congress will conduct Kisan Panchayat from 12 to 22
जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक को संबोधत करते प्रदेश महासचिव उत्तर विश्वविजय सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों की समीक्षा बैठक हुई। मुख्य अतिथि विश्वविजय सिंह प्रदेश महासचिव, विशिष्ट अतिथि मणीन्द्र मिश्र प्रदेश सचिव रहे। अध्यक्षता पूर्णमासी प्रजापति ने और संचालन बेलाल अहमद ने किया। इस दौरान ग्राम कांग्रेस के गठन के संदर्भ में दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

महासचिव ने कहा कि न्याय पंचायतों के गठन का कार्य पूर्ण करने वाले सभी कांग्रेसजन बधाई के पात्र हैं। शीघ्र ग्राम काग्रेस के गठन का कार्य भी पूरी तन्मयता से पूर्ण कर लिया जाए। तीन किसान विरोधी कानूनों के वापसी की मांग को लेकर किसान आंदोलन कर रहा है। सरकार हठधर्मिता पर अड़ी है। कांग्रेस ने हमेशा किसानों के हित के लिए कार्य किया है। इसे लेकर 12 से 22 फरवरी तक जनपद के प्रत्येक ब्लाकों में किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा। सचिव मणीन्द्र मिश्र ने ब्लॉक अध्यक्षों एवं कांग्रेस जनों को संगठन सृजन अभियान की सफलता के लिए बधाई दी। कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व है जनमानस से सीधा संवाद बनाएं। आशुतोष द्विवेदी, सुचिता श्रीवास्तव, ओंकार पांडेय, रविकांत त्रिपाठी, देवमुनि राजभर, अजीत राय, राजाराम यादव, मुन्नू मौर्य, मनोज मौर्य, तुफैल अहमद, संतोष सिंह, शीला भारती, मुलायम निषाद, अरविंद जायसवार, ओंकार सिंह, सुरेश चंद्र, प्रमोद यादव, मोहम्मद तसलीम, अहमद वकार, राजदेव कन्नौजिया, शंभू शास्त्री उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed