फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress was established to protect the interest of the country

देश हित की रक्षा के लिए हुई कांग्रेस की स्थापना

Mon, 28 Dec 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Congress was established to protect the interest of the country
कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर अजमतगढ़ बाजार में संदेश पदयात्रा निकालते कांग्रेस का - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने 136वें स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान गाया गया। कांग्रेस की स्थापना से लेकर आजादी की लड़ाई में शामिल सभी महापुरुषों को याद कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । इसके बाद कांग्रेसी सगड़ी विधानसभा में आयोजित किसान संदेश पदयात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अमर बहादुर यादव के साथ आए सुधाकर यादव, धनंजय यादव, सूरज चौहान आदि को प्रवीण कुमार सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। कहा देश हित की रक्षा एवं राष्ट्रीय भावना को विकसित करने के लिए कांग्रेस की स्थापना हुई। कांग्रेस का इतिहास त्याग-बलिदान की अनूठी गाथा है। पार्टी का इतिहास स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा है। इसमें हजारों सपूतों की कुर्बानी के साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ,पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि महापुरुषों का त्याग हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की हमेशा याद दिलाता रहेगा। बेलाल अहमद, पूर्णमासी प्रजापति, तेज बहादुर यादव, मुन्नू यादव, ओंकार पांडेय, जगदंबिका चतुर्वेदी, मुन्नू मौर्य, अजीज इमाम, राम अवध यादव, जावेद मंदे, स्वदेश गुप्ता, आशुतोष रजत, रवि शंकर पांडेय, अंशुमाली राय थे।
विज्ञापन

वहीं, शहर कांग्रेस कमेटी ने पुरा जोधी स्थित कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया। शहर अध्यक्ष मो. नजम शमीम ने झंडारोहण किया। पंकज मोहन सोनकर, शबीहा अंसारी, पुनीत राय, अब्दुल रहमान अंसारी, राजेश सिंह पटेल, मोहम्मद अबसार, पवन राय, रियाजुल हसन, सोनू प्रजापति, मेराज कुरैशी, शाहिद कुरैशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदयात्रा निकाल किया सरकार को उखाड़ फेंकने का एलान
सगड़ी/मेंहनगर। सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ बाजार से जीयनपुर कार्यालय तक और मेंहनगर में कांग्रेस की ओर से किसान संदेश यात्रा निकाली गई। केंद्र और प्रदेश सरकार को आताताई बताते हुए उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया। पदयात्रा को लेकर पुलिस काफी सतर्क दिखा और साथ-साथ चलती रही।

किसानों आंदोलन के मर्थन में सोमवार को सगड़ी में अजीत राय के नेतृत्व में अजमतगढ़ गोगा भीखी साह मूर्ति के पास कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। राष्ट्रगान के बाद हाथों में बैनर-झंडा लेकर नारे लगाते हुए चौक पर पहुंचे। इस दौरान अडानी-अंबानी की यह सरकार नहीं चलेगी...आदि नारे लगाए गए। नारेबाजी करते पार्टी कार्यालय जीयनपुर पहुंचकर पदयात्रा समाप्त हुई। जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कृषि कानून वापस लेने की मांग की। कहा कि गरीब किसानों की जमीन और एमएसपी आदि मुद्दे को लेकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का कुचक्र भाजपा सरकार रच रही है। इस दौरान अनिरुद्ध राय, संतोष सिंह, मोहम्मद तसलीम, अरविंद, राधेश्याम प्रसाद, मुकेश आदि लोग थे। वहीं, मेंहनगर कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में संदेश पदयात्रा तहसील मुख्यालय से लखरांव पोखरे तक निकाली। वार्ड छह आजाद नगर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.भगवान सिंह को पुष्प अर्पित किया। लखरांव पोखरा पर पदयात्रा सभा में परिवर्तित हो गई। हौसला सिंह, संतोष कुमार भारती, निर्मला व रमेश राजभर ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed