{"_id":"6192a8944cc4b17de1037c69","slug":"congress-took-out-padyatra-for-rising-inflation-azamgarh-news-vns622783425","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा
विज्ञापन
मेंहनगर। कस्बे में सोमवार को कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष हरेंद्र सिंह की अगुवाई में बढ़ती महंगाई के विरोध में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं की गईं, जिसमें भाजपा सरकार पर प्रहार किए गए।
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निर्मला भारती ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं। आए दिन हत्या, छिनैती और दुष्कर्म जैसी वारदात हो रही हैं। महंगाई से प्रदेश की जनता त्रस्त है। सहकारी समितियों से डीएपी खाद नदारद है। जिला उपाध्यक्ष रमेश राजभर ने कहा कि किसानों का कर्जा माफ हो, बिजली का बिल आफ हो, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण हो। ब्लाक अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने उपस्थित जनता से कहा कि कांग्रेस हित में प्रियंका द्वारा की गई घोषणाओं का अमल होगा, प्रदेश में परिवर्तन का समय आ गया है। आप लोग कांग्रेस का हाथ मजबूत करें। देश व प्रदेश में कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो कहती वह करती हैं। इस मौके पर अलीहसन आजमी, अशोक सिंह, गुलशन, रोहित वर्मा, राजेश कुमार, साहब राज सिंह, प्रीति आदि उपस्थित थे।
सरायमीर क्षेत्र के नंदाव बाजार में सोमवार को महंगाई के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, सदस्यों ने झंडा बैनर के साथ प्रदर्शन करते हुए कमर तोड़ महंगाई का विरोध किया। रियाज अहमद, तुफेल अहमद, मुरारी राय, सुरेश यादव, कमला प्रसाद पाठक, तौहीद ,श्यामदेव, गिरधर पाठक, लालमणि पासवान, जनार्दन सिंह, शिव कुमार चौहान आदि शामिल रहे।