फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress takes out anger march against rising crime

सुको की टिप्पणी के बाद भी बीजेपी थपथपा रही अपनी पीठ:लल्लू

Mon, 09 Dec 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Congress takes out anger march against rising crime
कलेक्ट्रेट चौराहे पर सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस पार्टी के नेता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। लगातार हो रही हत्या, लूट, मासूम बच्चियों और महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को सुखदेव पहलवान स्टेडियम से आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरने में तब्दील हो गया। धरने के बाद राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी के बावजूद भी बीजेपी सरकार और उसके नेता अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। बहन-बेटियों को बलात्कार के आरोपी जिंदा जला दे रहे हैं। फिर भी मुख्यमंत्री अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। विपक्ष जब भी आवाज उठाता तो उस पर लाठीचार्ज करवाकर उसके आंदोलन को कुचलने का असफल प्रयास करता है। कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को सदन तक जारी रखेगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विश्वविजय सिंह और सचिव शाहनवाज आलम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार सभी मोर्चे पर फेल है। प्रदेश की कानून व्यवस्था समाप्त हो गई है। महिलाओं के विरुद्ध अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है। इसके विरोध कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, छह वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार, बैंक मित्र की हत्या सहित तमाम आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। मिहिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाया। आक्रोश मार्च में लालसा राय, आशुतोष द्विवेदी, चंद्रपाल सिंह यादव, मुन्नू यादव, महिश चंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह, ओंकार पांडेय, रामअवध यादव, पूर्णमासी प्रजापति, दिनेश यादव, रविकांत त्रिपाठी, शीला भारती, निर्मला भारती, पुनीत राय, जगदंबिका चतुर्वेदी सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed