फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress takes out a march to protest against changes in MNREGA

Azamgarh News: मनरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

Sat, 14 Feb 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Congress takes out a march to protest against changes in MNREGA
27 शहर में कांग्रेस की पदयात्रा। संवाद
आजमगढ़। मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर कलेक्ट्रेट, सदर तहसील, रैदोपुर होते हुए गांधी प्रतिमा के पास पहुंचकर समाप्त हो गई। पदयात्रा के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की मनरेगा से जुड़ी नीतियों और हालिया बदलावों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। मजदूरों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा की मांग की गई। जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय ने कहा कि अनावश्यक तकनीकी शर्तें, आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली, मजदूरी भुगतान में देरी जैसे बदलावों से गरीबों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन परिवर्तनों के कारण योजना का मूल उद्देश्य कमजोर हो रहा है और मजदूरों को समय पर रोजगार व पारिश्रमिक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि योजना से महात्मा गांधी के नाम को हटाया जा रहा है, जो राष्ट्रपिता के योगदान और उनके विचारों को कमजोर करने की मानसिकता को दर्शाता है। मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों की जीवनरेखा है। इससे महात्मा गांधी के नाम को हटाने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी ऐसा कभी नहीं होने देगी। हम सड़क से सदन तक जनहित और गांधीवादी विचारधारा की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर रियाजुल हसन, राजाराम यादव, राहुल राय, अजीत राय, गिरिश चंद्र चतुर्वेदी, बेलाल बेग, चंद्रपाल सिंह यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed