{"_id":"6abeb534ac9bb260810dbf07","slug":"congress-protests-at-the-collectorate-against-the-arrest-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-158154-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता। स्रोत-पार्टी
नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सरकार से तत्काल पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना हर नागरिक और राजनीतिक दल का संवैधानिक अधिकार है। निवर्तमान प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव सहित कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और उन पर एफआईआर लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है।
सरकार को तत्काल पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उठाए जा रहे सवालों का जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के लिए अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी। इस मौके पर रियाजुल हसन, राजाराम यादव, राहुल राय, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, मुन्नू यादव, बेलाल बेग, तेज बहादुर आदि मौजूद थे।