{"_id":"609d2ce98ebc3e96fc0d8272","slug":"congress-delegation-reached-mittupur-consolation-to-victims-azamgarh-news-vns5892541189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मित्तूपुर पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, पीड़ितों को दी सांत्वना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मित्तूपुर पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, पीड़ितों को दी सांत्वना
विज्ञापन
आजमगढ़। पवई थाना के मित्तूपुर में शराब से हुई मौतों के मामलों में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष कांग्रेस प्रवीण कुमार सिंह के निर्देश पर गांव में पहुंचा। पीड़ितों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और घटना की पूरी जानकारी ली।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ओंकार पांडेय ने बताया कि गुरुवार को मित्तूपुर में किसान कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में मित्तूपुर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में संतोष सिंह, आद्या प्रसाद सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, डा. अमित निगम शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों को कांग्रेस पार्टी की तरफ से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। वीरेंद्र यादव सहित प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने ग्रामीणों और पीड़ित परिवार बातचीत की। ग्रामीणेें ने प्रतिनिधिमंडल को घटना के बाबत बताया की बहुत पहले से पुलिस के संरक्षण में वहां पर अवैध शराब की बिक्री हो रही थी। बार-बार शिकायत के बावजूद भी अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। यदि पुलिस समय रहते कुछ करती तो यह घटना नहीं होती। इसके लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार है। ग्रामीणों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि नाले के पास भारी मात्रा में ग्रामीणों ने ही शराब पकड़ा और बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बरामद शराब को अपने कब्जे में लिया। वीरेंद्र यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस का रवैया पूरी तरह संदिग्ध प्रतीत होता है। कांग्रेस पार्टी दोषियों और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की साथ ही। पीड़ित परिवारों को पचास-पचास लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की।