फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress celebrated 56th death anniversary of Pt. Jawaharlal Nehru, chocolates distributed among children

कांग्रेस ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की 56वीं पुण्यतिथि मनाई, बच्चों में बांटी गई चॉकलेट

Wed, 27 May 2020 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Congress celebrated 56th death anniversary of Pt. Jawaharlal Nehru, chocolates distributed among children
कांग्रेस कार्यालय में नेहरु जी को पूण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारतरत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की 56वीं पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई। अध्यक्षता पूर्व प्रवक्ता श्यामदेव यादव ने की। तेज बहादुर यादव ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश शिक्षा, सुरक्षा और उत्पादन के रूप में सबसे पिछड़ा था। इन अभावों को दूर करने के लिए अनाज उत्पादन के क्षेत्र में पूरे भारत में सिंचाई क्रांति के लिए हर गांव के नहरों से जोड़ा गया। भाखड़ा नांगल बांध विद्युत परियोजनाओं का निर्माण और संचालन शिक्षा के लिए पूरे भारत में स्कूल विश्वविद्यालयों के बढ़ावा शिक्षा क्रांति की शुरूआत हुई जो भारत के आत्म निर्भरता के लिए आज मिल का पत्थर साबित हुआ।
विज्ञापन

पीसीसी मुन्नू यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के पदचिह्नों पर चलकर देश के विकास के लिए सदैव तत्पर रहकर देश के विकास का संकल्प लेना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में न रहते हुए भी कोविड-19 महामारी में सरकारों और प्रवासी मजदूरों का सहयोग कर रही है लेकिन प्रदेश सरकार अभिमान के कारण जनता व प्रवासी श्रमिकों के कष्ट को अनदेखा कर हमें मजदूरों की सेवा नहीं करने दे रही है। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के निर्देश पर पूरे जनपद में काली पट्टी बांधकर अपने घरों व कार्यालयों से विरोध दर्ज करा रहे हैं। सुरेंद्र सिंह, प्रदीप यादव, धर्मेंद्र यादव, दिनेश यादव, अब्दुल रहमान, मुन्नू मौर्य, शीला भारती, प्रमोद यादव, उपेन्द्र यादव, नगीना मौर्य, विपिन पाठक, बृजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चाचा नेहरू की पुण्यतिथि पर बच्चों में बांटे चाकलेट
आजमगढ़। बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू की 56 वीं पुण्यतिथि बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लाक डाउन के बीच सादगी पूर्वक मनाई गई। इस दौरान लोगों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद बच्चों में चाकलेट आदि का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य पुनीत राय ने कहा कि चाचा नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहते थे। लाक डाउन के कारण आज उनकी पुण्यतिथि हम लोगों द्वारा सादगी पूर्वक मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। हम लोगों ने उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। इसके चाचा नेहरू के प्रिय बच्चों में जगह-जगह बिस्किट, चाकलेट, चिप्स आदि का वितरण सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान में रखकर किया गया। इस दौरान मनु रस्तोगी, प्रिंस राय, नजम शमीम ने इस कार्य में अपना पूर्ण सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed