फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congratulations were given with hugs on Eidgah, vermicelli soaked in the syrup of love in every home

Azamgarh News: ईदगाह में गले मिलकर दी मुबारकबाद, घर-घर मोहब्बत की चाशनी में पगी सेवईं

Fri, 12 Apr 2024 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Congratulations were given with hugs on Eidgah, vermicelli soaked in the syrup of love in every home
आजमगढ़। जिले में बृहस्पतिवार को अकीदत के साथ ईद मनाई गई। इस्लाम धर्म के अनुयायियों ने 585 स्थानों पर ईद की नमाद अदा की। शहर के बदरका ईदगाह में हजारों लोगों ने एक साथ ईद की नमाज अदा कर देश की सलामती के लिए दुआ मांगी। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारबाद दी। घर-घर मोहब्बत की चाशनी में सेवईं पगी। नमाज के बाद शुरू सेवई खाने और खिलाने का दौरान देर रात तक जारी रहा। एक माह तक रोज रखने के बाद ईद का पर्व आता है। बुधवार को चांद का दीदार होने बाद से घरों में महिलाएं पकवान की तैयारी में जुट गई थी। बृहस्पतिवार की भोर में ही मोहल्लों में सेवईं सहित अन्य पकवान की सुगंध फैल गई। मोहल्लों से सुबह साढ़े छह बजे से ही अकीदतमंदों का हुजूम ईदगाह की ओर निकल पड़ा। ईदगाह के साथ ही मुस्लिम बाहुल क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। साढ़े तीन हजार जवान सुरक्षा में तैनात रहे। नपा प्रशासन की ओर से सफाई की मुकम्मल व्यवस्था की गई थी। ईदगाह पर एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल, एसडीएम सदर ज्ञानचंद गुप्ता, कोतवाल शशिमौली पांडेय मौजूद रहे। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व विधायक शाह आलम जमाली, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, विधायक आलमबदी आजमी ने ईदगाह पहुंचकर लोगों को ईद की बधाई दीं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नमाज के बाद लोगों ने घर-घर जाकर सेवई का लुफ्त उठाया। कैफी आज़मी के पैतृक गांव मेजवा में मौलाना शकील फराज ने नमाज अदा कराई। फूलपुर ईदगाह पर मुफ्ती अहमदुल्लाह ने नमाज अदा कराई। ईदगाह के बाहर रोड पर मेले जैसा नजारा रहा। लोगो के लिए स्टाल लगाकर सेवईं वितरित किया। सरायमीर क्षेत्र में 34 स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई। मेंहनगर कस्बा स्थित लखरांव पोखरा पर ईद की नमाज मौलाना अरशद के नेतृत्व में अदा की गई। ईद की नमाज के दौरान फरिहा ईदगाह, सुराई ,बड़हरिया, परसहा, फतनपुर में पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। अतरौलिया नगर पंचायत क्षेत्र में नमाज जामा मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान मौलाना मोहम्मद अब्दुल बारी नईमी ने कहा कि ईद उल फितर अल्लाह ताला की जानिब से इनाम के तौर पर मिला है। अमिलो ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दोनों देश की खुशहाली की दुआ मांगी। सगड़ी क्षेत्र के जीयनपुर, अजमतगढ़, अंजान शहीद, बिलरियागंज, बाजार गोसाई में ईद की धूम रही। मुबारकपुर कस्बे के जामा मस्जिद, ईदगाह शाह, जामा मस्जिद बेलवरिया पूरासोफी, अलीनगर ईदगाह, अज़ीज़ुल मस्जिद में लोगों ने नमाज अदाकर देश और प्रदेश की खुशहाली की दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed