फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Confuse has started increasing in number of sampling suddenly

अचानक बढ़ी सैंपलिंग की संख्या करने लगी है कन्फयूज

Sat, 20 Jun 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Confuse has started increasing in number of sampling suddenly
आजमगढ़। कोरोना संदिग्धों के सैंपलिंग की संख्या में शुक्रवार को अचानक से बढ़ोत्तरी हो गई। एक हजार के लगभग सैंपल बढ़े नजर आए और स्वास्थ्य महकमा अपने डाटा में प्राइवेट सेंटरों के डाटा को भी जोड़ देने की बात कहने लगे। सरकारी व प्राइवेट डाटा जोड़ने पर भी स्वास्थ्य विभाग के शुक्रवार को जारी आकड़े सही नहीं हो रहे है। आकड़ों में अचाकन हुए बढ़ोतरी लोगों को कन्फ्यूज कर रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के सैंपलिंग में अचानक से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। सीएमओ कार्यालय से जारी डाटा में बृहस्पतिवार को सरकारी सैंपलों की कुल संख्या 4582 थी। वहीं, प्राइवेट में हुई सैंपलिंग की संख्या 257 थी। इन दोनों को जोड़ने पर यह संख्या 4839 हो जा रही है। वहीं, बृहस्पतिवार को कुल गए सैंपलों की संख्या 101 थी। इसे भी जोड़ते हैं तो कुल सैंपल की संख्या 4940 पर पहुंचती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को उपलब्ध कराए गए डाटा में कुल सैपलिंग की संख्या 5415 दिखाई गई। सीएमओ की माने तो इसमें प्राइवेट सैंपलों के साथ ही शुक्रवार को लिए गए 230 सैंपल भी शामिल है। इसके बाद भी आकड़ों में ढाई से तीन सौ का अंतर आ रहा है। शुक्रवार को जारी बढ़े हुए सैंपलिंग के आकड़ों को लेकर शुक्रवार को लोग चर्चा करते नजर आए।
विज्ञापन

पहले सैंपलों की काउंटिंग मैनुवली आधार पर की जाती थी, जिसमें हो सकता है कि दो-चार सैंपलों की संख्या के जोड़-घटाव में भूलचूक हुई हो, लेकिन अब पोर्टल पर ही सारे डाटा उपलब्ध है, अब पोर्टल के डाटा को ही सही मानते हुए आकड़े दुरूस्त कर लिए गए है। आकड़ों में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं है। दिन या माह वार डाटा विभाग उपलब्ध करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed