फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Conflict between villegers in front of administration

प्रशासन के सामने भिड़े ग्रामीण

Mon, 30 Mar 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 30 Mar 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Conflict between villegers in front of administration
देवगांव कोतवाली और लालगंज तहसील क्षेत्र के सरायखुरसों गांव के राजभर और यादव बस्ती के लोग नाली निर्माण को लेकर रविवार की शाम तहसील प्रशासन के सामने ही भिड़ गए। संघर्ष में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। मनबढ़ों ने नायब तहसीलदार के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस देर रात तक मौके पर मौजूद थी।
विज्ञापन


लालगंज तहसील के सरायखुरसों गांव में पहले राजभर बस्ती पड़ती है, उसके बाद यादव बस्ती है। गांव में जाने वाला रास्ता काफी खराब है। यादव बस्ती के लोगों ने क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक कराने की पहल की। काम भी शुरू हुआ। लेकिन राजभर बस्ती के लोगों ने यह कहते हुए रास्ते का निर्माण रुकवा दिया कि सड़क के साथ नाली भी बने वरना उनके घरों का पानी कहां बहेगा।
विज्ञापन


यह विवाद तहसील तक पहुंचा तो एसडीएम लालगंज ने नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर को मौके पर भेजा। रविवार की शाम नायब तहसीलदार पुलिस फोर्स से पहले गांव पहुंच गए। उनके  पहुंचने पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें यादव बस्ती के रामाधार (50) पुत्र बजई, विनोद यादव (25) पुत्र चंद्र देव, प्रमोद यादव (15) पुत्र रामअधार, साधना (13) पुत्री शिवमूरत यादव घायल हो गईं। जबकि राजभर बस्ती के सूरज (15) पुत्र अमरदेव राजभर, महानंद राजभर (16) पुत्र शमशेर, जिवता (35) पत्नी हुबई राजभर, मीना (45) पत्नी अमरदेव, धर्मवीर (18) पुत्र सूबेदार राजभर, बबलू राजभर (20) पुत्र रामअधार, राजू (18) पुत्र सूबेदार और चंद्रकला (15) पुत्री सुनील घायल हुई।
 
घटना के दौरान नायब तहसीलदार के वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया। बवाल के बीच कोतवाली प्रभारी देवगांव ओपी सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए और लोगों को शांत कराकर घायलों को अस्पताल भेजा। नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर ने बताया कि मौके पहुंचकर उन्होंने कागजात देखना शुरू किया, तभी राजभर बस्ती के लोग सड़क खोदने लगे।


मना करने पर भी नहीं माने, इस बीच यादव बस्ती के लोगों ने विरोध किया तो मारपीट हो गई। कोतवाली प्रभारी देवगांव ओपी सिंह ने कहा कि नायब तहसीलदार फोर्स के बगैर ही पहुंच गए थे। पुलिस ने मामले को शांत करा दिया। बवाल के बाद मौके पर पहुंचे सीओ लालगंज एनके ओझा ने कहा कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed