फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Condemnation of Lakhimpur Khiri incident

लखीमपुर खिरी घटना की निंदा

Wed, 06 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Condemnation of Lakhimpur Khiri incident
दीवानी बार परिसर में बुधवार को संविधान बचाओ अधिवक्ता अभियान समिति की बैठक परवेज अहमद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों को वाहन से रौंदने व लखीमपुर खिरी जा रहे भाकपा नेता की गिरफ्तारी की निंदा की गई। बैठक में मृतक किसानों के प्रति संवेदना प्रकट करने जा रहे किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज सहित दर्जनभर लोगों की गिरफ्तारी पर रोष प्रकट किया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) उप्र राज्य परिषद सदस्य कॉमरेड जितेंद्र हरि पांडेय एडवोकेट ने शांतिपूर्ण ढंग से लखीमपुर जा रहे भाकपा आजमगढ़ के नेता एवं उप्र किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग व साथियों को गिरफ्तार किए जाने को अलोकतांत्रिक बताया। कहा कि सरकार द्वारा इस तरह के उत्पीड़न पर लगाम लगाई जाए। लोकतंत्र में लोकतांत्रिक ढंग से बात रखने का जो अधिकार मिला है उसके तहत हम जनता के बुनियादी सवालों को उठाते रहेंगे। इस मौके पर जितेंद्र यादव, कलीमुर्रहमान, रविंद्र यादव, उबैदुर्रहमान, शिवेंद्र, राजबहादुर सिंह, रामनगीना मौर्य, शमीम अहमद, इरफान, शिवाचंद यादव, लक्ष्मण सिंह चौहान, राजितराम, पूजा चौहान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed