फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Complete incomplete Anganwadi centers by July 30

30 जुलाई तक पूरा करें अधूरे आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण

Mon, 06 Jul 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Complete incomplete Anganwadi centers by July 30
आजमगढ़। कोरोना काल में दूसरे प्रांतों से अपने घर पहुंचे लोगों को गांव में ही काम देने के निर्णय के साथ सरकार ने गरीब कल्याण रोजगार योजना की शुरूआत की। इस योजना के तहत इन प्रवासी श्रमिकों केे 125 दिन का रोजगार देना है। सोमवार को सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ इसकी समीक्षा की।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि बाहर से आए प्रवासी श्रमिकों को उनके गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाए। ताकि उनके सामने परिवार के भरण पोषण की समस्या न खड़ी होने पाए। इसके लिए इन प्रवासियों को मनरेगा, पंचायत भवन निर्माण, वर्मी कंपोस्ट आदि के कार्यों में लगाकर इन्हें 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराना है। इसकी हर हफ्ते समीक्षा की जानी है। सीडीओ ने गरीब कल्याण रोजगार योजना में शामिल आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के संबंध में निर्देश दिया कि हर हाल में 30 जुलाई तक आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा हो जाना चाहिए। प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर अधिकारी कार्य करें। एपीओ लोगों को चेतावनी दी कि अगर उनके द्वारा कार्यों में लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई तय है। इसलिए अगली समीक्षा बैठक में सुधार दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण किया जाना है। इसमें आधा पैसा 15वां वित्त से और आधा पैसा मनरेगा योजना से लगाया जाएगा। इस मौके परियोजना निदेशक अभिमन्यु कुमार सिंह, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, डीपीआरओ लालजी दुबे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed